25 July 2026

पुलिस ने ली रिश्वत , युवक ने की आत्महत्या , एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

0

वीडियो के आधार पर एसएसपी देहरादून ने कांस्टेबल विकास त्यागी को पुलिस लाइन में लाइन हाजिर किया है साथ ही संबंधित थाना अधिकारी को मामले की पूरी तरह से तफ्तीश करने के उपरांत एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है


देहरादून के विकास नगर क्षेत्र से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक आत्महत्या करने से पहले अपनी आपबीती वीडियो के माध्यम से रख रहा है , इस वीडियो में साफ तौर पर यह नजर आ रहा है कि युवक शक्ति नहर के किनारे खड़ा है और आत्महत्या करने वाला है , इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ जरूर गई थी लेकिन उसे युवक को बचा नहीं पाई, युवक की लाश पुलिस को शक्ति नहर से बरामद हुई है,


वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक का अपने परिवार के साथ आपसी मतभेद था जिसके चलते उसने आत्महत्या की है साथ ही विकास नगर थाने के एक कांस्टेबल विकास त्यागी पर भी युवक ने 20000 की रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं ,


इस वीडियो के आधार पर एसएसपी देहरादून ने कांस्टेबल विकास त्यागी को पुलिस लाइन में लाइन हाजिर किया है साथ ही संबंधित थाना अधिकारी को मामले की पूरी तरह से तफ्तीश करने के उपरांत एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है ।

https://www.instagram.com/reel/CwumGgAvqX6/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.instagram.com/reel/CwuxOYHP–r/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading