25 July 2026

वैज्ञानिकों का आभार जताएगी भाजपा

0

चंद्रयान व सूर्य मिशन में वैज्ञानिकों की सफलता के लिए पार्टी पंचायत स्तर पर आभार कार्यक्रम आयोजित करेगी

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद उत्तराखंड में भाजपा ने इसरो के वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करने का फैसला लिया है इसके तहत भाजपा
पंचायत स्तर पर वैज्ञानिकों का आभार जताएगी..भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि चंद्रयान व सूर्य मिशन में वैज्ञानिकों की सफलता के लिए पार्टी पंचायत स्तर पर आभार कार्यक्रम आयोजित करेगी। वैज्ञानिकों की उपलब्धि ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में वैज्ञानिकों का आभार जताकर उनका उत्साहवर्धन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पार्टी ने सभी निगमों, जिला पंचायतों, नगर पालिका, नगर पंचायत और क्षेत्र पंचायत स्तर पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading