5 August 2026

छेड़छाड़ के आरोपी दर्जियों को छात्राओं ने चप्पलो से पीटा,जमकर हुआ हंगामा।

0

छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में हंगामें की खबर सुनकर खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट भी जहां मौके पर पहुंचे वहीं उन्होंने कालेज के  सहित कॉलेज स्टाफ की जमकर लगाई

सीमांत खटीमा का एकलव्य आवासीय जनजाति विद्यालय पिछले दो दिनों से चर्चाओं में है, आवासीय विद्यालय में छात्रों की ड्रेस नाप के नाम पर दर्जियों के द्वारा छेड़छाड़ के मामले में अभिभावको छात्राओं व थारू जनजाति समाज के नेताओ ने जमकर हंगामा काटा, वही कॉलेज की छात्राओं ने छेड़छाड़ के आरोपी दर्जीयों की चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस नियुक्त मामले में छेड़छाड़ के तीन आरोपियों सहित कॉलेज के तीन अध्यापकों को हिरासत मिले मामले की जांच शुरू कर दी है।

खटीमा के एकलव्य आवासी जनजाति विद्यालय में कॉलेज प्रबंधन द्वारा स्कूली छात्राओं के ड्रेस की नाप लेने के लिए बुलाए गए दर्जियों द्वारा आवासीय विद्यालय की छात्रों से छेड़छाड़ का मामला में कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। उक्त मामले में पीड़ित छात्राओं के द्वारा कॉलेज के अध्यापकों को उक्त मामले के बारे में जानकारी देने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने इस मामले की जानकारी अपने अभिभावकों को दी जिसके उपरांत अभिभावकों के द्वारा कॉलेज में पहुंचकर जमकर हंगामा किया गया। कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में जानकारी मिलने के बाद खटीमा के क्षेत्रीय विधायक कापड़ी व थारू जनजाति समाज के प्रमुख नेता भी मौके पर पहुंच गए। कोई विधायक भुवन कापड़ी में उक्त मामले में जनजाति डायरेक्टर से फोन पर वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। जबकि छात्रों से छेड़छाड़ के बाद उनके परिजनों में जहां दहशत का माहौल है वहीं वह आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।जबकि जनजाति नेताओ ने भी उक्त प्रकरण में भारी आक्रोश दिखा जनजाति बच्चो की सुरक्षा सहित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

एकलव्य आवासीय जनजाति विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में हंगामें की खबर सुनकर खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट भी जहां मौके पर पहुंचे वहीं उन्होंने कालेज के सहित कॉलेज स्टाफ की जमकर लगाई। साथ ही कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी अपने कब्जे में लिया। एसडीएम नियुक्त मामले में मीडिया को बताया कि छात्राओं के ड्रेस की नाप लेने के मामले में छेड़छाड़ का जो मामला आया है उसमें कॉलेज प्रबंधन की भारी लापरवाही सामने दिख रही है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके निर्देश पर पुलिस ने छेड़छाड़ के तीनों आरोपी दर्जियों व उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले कॉलेज के उप प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल उक्त प्रकरण में खटीमा के एकलव्य आवासीय जनजाति विद्यालय प्रबंधन की भी भारी लापरवाही सामने आई है। जहां कॉलेज के बच्चों के ड्रेस हेतु बिना किसी टेंडर या परमिशन के खटीमा के सिद्धार्थ होजरी फर्म के टेलरों को बुलाकर कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों के ड्रेस की नाप कराई जा रही थी। वही इसी दौरान कॉलेज की बच्चियों के साथ उक्त दर्जियों के द्वारा ड्रेस की माप के दौरान छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया।यह मामला गंभीर इसलिए भी है की छेड़ छाड़ की वारदात के बाद पीड़ित बच्चियों के द्वारा शिक्षकों को उक्त मामले की शिकायत के बावजूद भी कॉलेज प्रबंधन के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिससे बाद यह गंभीर सवाल खड़ा होता है की आखिरकार इस आवासीय जनजाति विद्यालय में पढ़ने वाले जनजाति समाज के बच्चे आखिर कितने सुरक्षित है।जिस पर अब मंथन की आवश्यकता है।
।।।।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading