26 July 2026

खुशखबरी! सेम गांव के लिए सड़क कटिंग शुरू, अब ग्रामीणों को नहीं नापनी पड़ेगी पैदल दूरी

0

रुद्रप्रयाग: करीब दो दशक के लंबे इंतजार और पिछले पांच सालों के संघर्ष के बाद आखिरकार जखोली ब्लॉक के सेम गांव तक सड़क पहुंचने का सपना साकार होने जा रहा है. इसके लिए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने रतनपुर-दरमोला मोटरमार्ग से सेम-डुंगरी तक बनने वाली ढाई किलोमीटर सड़क का विधिवत शिलान्यास कर दिया है.

बता दें कि रतनपुर-दरमोला से सेम-डुंगरी मोटरमार्ग के निर्माण के लिए 151.14 लाख रुपए की लागत स्वीकृत की गई है. ऐसे में सड़क निर्माण होने के बाद ग्रामीणों को पैदल आवाजाही से छुटकारा मिल जाएगा. वहीं, सड़क के शिलान्यास के मौके पर कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि उनका लक्ष्य रुद्रप्रयाग विधानसभा के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना है. जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.

200 सड़कों का कर चुके निर्माण: मंत्री चौधरी ने बताया कि उनके कार्यकाल में अब तक लगभग 200 सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है. जबकि, 150 से ज्यादा सड़कों पर काम प्रगति पर है. आने वाले समय में और भी कई सड़क परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. जिससे क्षेत्र में आवागमन की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading