27 July 2026

जंगल में महिला की सड़ी गली लाश बोरे में मिली, देहरादून का मामला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

0

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगलों में एक महिला की सड़ी गली लाश बोरे में मिली. लाश माण्डुवाला रोड पर बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में मिली है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि अन्य सभी थानों में गुमशुदगी के बारे में जानकारी की जा रही है.

जानकारी के अनुसार आज बुधवार 11 मार्च दिन में माण्डुवाला रोड पर बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक बोरे में स्थानीय लोगों को काफी बदबू आ रही थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कट्टे को खोला तो सबसे होश उड़ गए. क्योंकि कट्टे से महिला का सड़ा गला शव निकला.

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. लेकिन मृतक महिला के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई. वहीं मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

थाना प्रेमनगर प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि शव की हालत देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या करीब 3 से 4 दिन पहले की गई है. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद कर जंगल में फेंक दिया. मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है. फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके. पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर में किसी भी तरह का कोई निशान नहीं मिला है. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading