27 July 2026

नैनीताल विंटर कार्निवाल: स्टार नाइट में चारू और परमिश ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, दर्शक हुए बेकाबू

0

नैनीताल: बहुप्रतीक्षित नैनीताल विंटर कार्निवाल की मंगलवार रात रंगारंग शुरुआत हुई. 7 साल बाद फिर से शुरू हुए विंटर कार्निवाल की स्टार नाइट में बॉलीवुड सुपर स्टार चारू सेमवाल और परमिश वर्मा की आवाज का जादू छा गया. स्टार नाइट की परफॉर्मेंस का मीटर इतना हाई था कि युवा दर्शक बेकाबू हो गए. यहां तक कि वो मंच पर भी चढ़ गए. इससे थोड़ी देर के लिए अव्यवस्था भी हुई.

नैनीताल विंटर कार्निवाल की रंगारंग शुरुआत: नैनीताल में धूमधाम से सात साल बाद विंटर कार्निवाल का आगाज हुआ. स्टार नाइट में बॉलीवुड सुपर स्टार चारू सेमवाल और परमिश वर्मा की आवाज का जादू छाया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और उत्तराखंड की संस्कृति कुमाऊं की प्रेम कथा राजुला मालूम शाई की प्रस्तुति के साथ हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट और विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या रहीं. कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, मीनाक्षी और कीर्ति ने किया.

स्टार नाइट में गायकों ने झूमने पर किया मजबूर: स्टार नाइट में वैशाली ने माही वे मुहब्बता वे, आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए, मैं तेरी दिल्लगी, अभी तो पार्टी शुरू हुई है आदि गीतों की प्रस्तुति दी. इसके साथ ही मिश्रा ने तू जो छू ले प्यार से आराम से मर जाऊं, बॉलीवुड सुपर स्टार चारू सेमवाल ने कजरा मुहब्बत वाला, आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए पेश किे. सुपर स्टार चारू सेमवाल द्वारा गाए रात बाकी बात बाकी, दीवानी चली रे चली, लगा जा गले, झूठी खाई थी कसम जी निभाई नहीं, कजरा रे, तम्मा तम्मा लोगे, यार बिना चैन कहां रे, हरे कृष्णा हरे राम, बीड़ी जलइले आदि गीतों पर पर्यटक और स्थानीय लोग जमकर झूमे.

परमिश के गीतों पर लोगों ने लगाए ठुमके: सुपर स्टार परमिश वर्मा ने जाट कर, तेरी या गद्दिया, पट्ट लाके, गाल नी कडनी, सारे आम गल्ला, बदनाम नाम जाट, खुला गल करदे यारा जट, आदि सुपर हिट गीत पेश किए, जिन पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए.

7 साल बात शुरू हुआ विंटर कार्निवाल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नैनीताल में इस भव्य विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया है. विधायक सरिता आर्या ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया, साथ ही जिला प्रशासन व जिला पर्यटन विभाग के आयोजन की सराहना की. कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि कोरोना के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोबार इसे शुरू किया गया है.l नैनीताल का मौसम कार्निवाल के लिए बेहतर है.

सांसद भट्ट ने कहा हमारी संस्कृति का हो रहा प्रसार: सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हमारी संस्कृति इस कार्निवाल में प्रस्तुत हो रही है. हमारी कुमाऊंनी संस्कृति पूरे देश में प्रसारित की जा रही है.l इसके साथ ही प्रधानमंत्री का नैनीताल के लिए विशेष लगावा है. आज जो इस कार्यक्रम का आगाज है वो मोदी जी के आओ घाम तापो थीम पर आयोजित कार्यक्रम है. इसके साथ ही देवी भवानी दैणा होए गीत की प्रस्तुति की गई

परमिश के कार्यक्रम में बेकाबू हुए दर्शक: कार्यक्रम के अंत में कार्निवाल उस समय हंगामे में बदल गया, जब पंजाबी सिंगर परमिश शर्मा का मेन शो शुरू हुआ. स्टेज पर उनके आते ही बड़ी संख्या में मौजूद युवा दर्शक बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के सामने पहुंच गए, जिससे हालात बेकाबू हो गए. परमिश वर्मा के मंच संभालते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन यह उत्साह जल्द ही अव्यवस्था में बदल गया. हालात बिगड़ते देख खुद परमिश वर्मा ने माइक से बार-बार अपील करते हुए युवाओं से पीछे हटने और शांति बनाए रखने को कहा, लेकिन भीड़ पर इसका खास असर नहीं पड़ा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीओ और एडीएम विवेक राय को मंच के पास पहुंचकर भीड़ से बैरिकेडिंग से आगे नहीं आने को कहना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading