27 July 2026

लक्सर-रायसी रेलवे स्टेशन के बीच पटरी पर मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

0

लक्सर: हरिद्वार जिले में लक्सर और रायसी रेलवे स्टेशन के बीच एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी.

रेलवे ट्रैक पर मिला शव: पुलिस के अनुसार, मंगलवार को कंट्रोल रूम को लक्सर-रायसी के बीच रेलवे ट्रैक पर एक शव होने की सूचना मिली थी. सूचना पाकर कस्बा चौकी प्रभारी विपिन कुमार पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में ले लिया. मृतक की आयु 65 और 70 वर्ष के बीच होने का अनुमान है. पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की एक बुजुर्ग जिसकी उम्र लगभग 65 और 70 साल के बीच में है, ट्रेन की चपेट में आया था. उसके दोनों पैर कट चुके थे. शिनाख्त के दौरान प्रतीत हो रहा था कि शख्स की लंबाई 5 फुट 5 इंच है. फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं: बता दें कि इससे पूर्व भी लक्सर मुरादाबाद रेल मार्ग पर कुछ दिन पूर्व शुगर मिल के पास एक शव की सूचना प्राप्त हुई थी. आसपास के लोगों द्वारा मृत व्यक्ति की पहचान के लिए काफी प्रयास किए गए थे. मगर उस मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी. रात्रि में ट्रेन से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसमें पुलिस द्वारा मोर्चरी में शव को भिजवाया गया था.

वहीं इससे पहले लक्सर मुरादाबाद रायसी रेलवे स्टेशन के करीब लक्सर कोतवाली क्षेत्र में कुड़ी भगवानपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो किशोरियां बेहेशी की हालत में पड़ी हुई मिली थी. लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों किशोरियों की हॉस्पिटल में भिजवाया जहां डॉक्टरों ने एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया था. दूसरी युवती की हालत गंभीर बनी हुई थी जिसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था. इस दौरान पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई थी कि गांव में कोई शादी थी, जिसमें दोनों किशोरियां भी शामिल हुई थी. लेकिन शाम से ही दोनों किशोरियां लापता थी, जो देर रात को रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी हुई मिली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading