5 May 2026

₹डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ दो तस्कर अरेस्ट, कुंडली खंगालने में जुटी एसटीएफ

0

देहरादून: एसटीएफ की टीम ने शातिर 2 वन्य जीव तस्करों को बराकोली रेंज,कल्याणपुर,सितारगंज क्षेत्र से गिरप्तार किया है. एसटीएफ की टीम ने तस्करों से करीब 7 किलो 820 ग्राम का हाथी दांत बरामद किया है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.5 करोड़ है. एसटीएफ इस मामले के दूसरे पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

एसएसपी एसटीएफ ने अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है की वन्य जीवों की तस्करी में शामिल प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये. इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊ यूनिट ने बीती देर रात जनपद उधाम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से 2 वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अदद हाथी दांत (जिनकी लम्बाई 03 फिट, 03 इंच लगभग, गोलाई 13 इंच, वजन 07 किलो 820 ग्राम लगभग) बरामद कर संलिप्त 02 वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है.

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया गया उत्तराखंड एसटीएफ को मैनुवली सूचना मिली थी कि सितारगंज क्षेत्र में वन्य जीव जंतुओं के अंगो और हाथी दांत की अवैध तस्करी हो रही है. जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ ने अपने स्थानीय सूत्रों से मैनुअली डेवलप किया. जिस पर कल रात मे बराकोली वन रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज मे कुमाऊ STF और वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग पर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 1 हाथी दांत बरामद हुआ. हाथी दांत और हाथी के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है. इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है.

पकड़े गए तस्कर के खिलाफ बराकोली रेंज में वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है. आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है. इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी.

एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्य जीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्यवाही के लिए तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें. उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करती रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation