27 July 2026

कनखल में भर भराकर गिरा नीम का विशालकाय पेड़, स्कूटी और दुकानें क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा

0

रिद्वार: कनखल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे आनंदमयी आश्रम के बाहर सड़क किनारे खड़ा एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा. पेड़ के नीचे आसपास की दुकानें दब गई और एक बाहर खड़ी एक स्कूटी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई. साथ ही पेड़ गिरने से मार्ग भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गया. अचानक हुए हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। तुरंत ही फायरकर्मी पेड़ को काटकर हटाने में जुट गए, ताकि रास्ता जल्द से जल्द खोला जा सके. मौके पर कनखल थाने की पुलिस टीम भी पहुंच गई और यातायात को नियंत्रित किया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और विशाल था, जो अचानक भरभराकर गिर गया. पेड़ के नीचे दो दुकानें और एक स्कूटी दब गईं, जिससे स्थानीय दुकानदारों को नुकसान हुआ. मौके पर अफरा तफरी भी मच गई. हालांकि गनीमत रही कि घटना के समय वहां ज्यादा भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. यह क्षेत्र यात्री बाहुल्य माना जाता है और यहां दिनभर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रहती है. कई बड़े वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं. गनीमत रही कि हादसे के वक्त भीड़ नहीं थी और ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया. दो अस्थाई दुकानें, एक फूल की दुकान और एक माला चूड़ी की दुकान दब गई. साथ ही एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई हैं.

वहीं पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर जाम लग गया. कनखल थाने के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने पेड़ को काटकर हटाया और मार्ग को दोबारा सुचारू कराया. इसके बाद वाहनों की आवाजाही को सुचारू किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई पुराने पेड़ खड़े हैं, जिनकी समय समय पर जांच और छंटाई की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया. प्रारंभिक जांच में आमने आया कि नीम का पेड़ काफी पुराना था. हादसे की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading