5 August 2026

जल संस्थान के कर्मचारियों के साथ मारपीट

0

मजदूर अपनी साइकिल लेने बस्ती में गया तो वहां रहने वाले कुछ युवाओं ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

बिंदाल पुल के पास पानी की पाइपलाइन ठीक कर रहे जल संस्थान और स्मार्ट सिटी के मजदूरों पर बिंदाल पुल के पास बस्ती में रहने वाले लोगों ने हमला कर दिया। हमले में जल संस्थान और स्मार्ट सिटी के 6, 7 कर्मचारी घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

जल संस्थान के ठेकेदार विनोद डंगवाल ने बताया कि चकराता रोड बिंदाल पौर के पास जल संस्थान के कर्मचारी पानी की पाइपलाइन को ठीक कर रहे थे इस दौरान बिंदाल पुल के समीप बस्ती में रहने वाले कुछ युवा एक मजदूर की साइकिल उठाकर ले गए। मजदूर अपनी साइकिल लेने बस्ती में गया तो वहां रहने वाले कुछ युवाओं ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। अपनी जान बचाकर मजदूर अपने कार्य स्थल पर वापस पहुंचे। कुछ देर बाद बस्ती से 7 से 8 युवा मजदूरों के पास पहुंचे और लाठी डंडों शराब की बोतलों से हमला कर उन्हें लहू लुहान कर दिया। मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ को देखकर युवा वहां से भाग खड़े हुए और कुछ दूरी में जाकर मजदूरों पर पत्थराव करने लगे। पथराव में सड़क पर चल रहे कुछ लोगों को भी चोट आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, स्मार्ट सिटी और जल संस्थान के अधिकारी पहुंचे। जिन्होंने किसी तरह मामले को शांत कराकर चोटिल हुए कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading