29 July 2026

भाजपा का सदस्यता अभियान पर कांग्रेस का तंज

0

शायद भारतीय जनता पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास ना हो इसीलिए भारतीय जनता पार्टी दूसरे दलों के नेताओं के बलबूते अपनी नैय्या पार करना चाह रही है।

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज से सदस्यता अभियान शुरू किया है जिसमें आज भारतीय जनता पार्टी ने अन्य दलों के 700 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया। इसी को लेकर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर तंज कस रही है कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि किसने किस पार्टी को ज्वाइन किया उस पर में कोई टिप्पणी करूं तो कदापि उचित नहीं है जिसको जहां अच्छा लगता है वहां जाएगा। लेकिन भाजपा की मानसिकता है कि भाजपा लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है संविधान का उल्लंघन कर रही है। सत्ता में बैठी पार्टी ना तो किसानों को लेकर ना बेरोजगारों, ना महिलाओं को लेकर की बात कर रही है। यानी की जो ज्वलंत मुद्दे हैं उनको लेकर बात नहीं कर रहे हैं। और जब-जब चुनाव आता है भारतीय जनता पार्टी ऐसे कृत्य करती है लेकिन काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार-बार नहीं चढ़ती। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने कहा कि भाजपा कि यह नीति है कि जो भाजपा के वर्तमान लोकसभा सदस्य हैं उनमें से अधिकांश के टिकट काटे जा रहे हैं। शायद भारतीय जनता पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास ना हो इसीलिए भारतीय जनता पार्टी दूसरे दलों के नेताओं के बलबूते अपनी नैय्या पार करना चाह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading