28 July 2026

रुड़की में भाजपा पार्षद के देवर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने टीम गठित कर शुरू की जांच

0

हमलावर की तलाश में टीम गठित कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा फॉरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल में लगी है। मौके से खाली खोखे बरामद किए गए हैं।

रुड़की गंग नहर कोतवाली इलाके के पनियाला रोड पर बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा पार्षद के देवर जोगिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना से आसपास सनसनी मच गई। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुड़ गई है। वही एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि हमलावर की तलाश में टीम गठित कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा फॉरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल में लगी है। मौके से खाली खोखे बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading