25 July 2026

Bjp का यह विधायक गुलदरों को उतारना चाहता है मौत के घाट

0

सरकार मे एक ऐसे विधायक भी हैँ जो वन्य जीवों का संरक्षण नहीं बल्कि उन्हें मारने की मनोदशा से काम करना चाहते हैँ

उत्तराखंड एक जैव विविधता के रूप मे पूरी दुनिया मे जाना जाता है वहीँ उत्तराखंड मे जंगलात और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास भी किये जाते रहे हैँ

हालांकि सरकार मे एक ऐसे विधायक भी हैँ जो वन्य जीवों का संरक्षण नहीं बल्कि उन्हें मारने की मनोदशा से काम करना चाहते हैँ

दिलीप रावत, विधायक लैंसडौन

लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत का एक बड़ा बयान इस मामले को लेकर सामने आया है उनके अनुसार गुलदार उत्तराखंड के लिए खतरा बनते जा रहे हैँ कई ऐसे मामले भी सामने आये हैँ जिसमे गुलदार लोगों को अपना शिकार बना चुके हैँ साथ ही विधायक का यह तक़ कहना है कि उत्तराखंड मे मौजूद वन अधिनियम की वजह से प्रदेश मे होने वाले कई विकास कार्य भी अवरुद्ध चल रहे हैँ

साथ ही विधायक दिलीप रावत ने सरकार से इस मामले पर समीक्षा करने ,वन अधिनियम मे बदलाव करने और गुलदार के हमले मे मारे गए लोगों के पारिजनों के लिए मुआवज़ा राशि बढ़ाने की मांग भी की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading