5 August 2026

उत्तराखंड के जीडीपी में हुई बढ़ोतरी कांग्रेस निशाना

0

यहां तक की जो इंडस्ट्री कांग्रेस के समय लगाई गई थी भाजपा उसे बंद करने का काम कर रही है।


उत्तराखंड में निवेश और औद्योगिक विकास के सुखद परिणाम सामने आने लगे हैं प्रदेश के अर्थव्यवस्था के आकार में लगातार बढ़ोतरी हो रहा है इससे यहां बेरोजगारी दर घटी है वही बड़ी संख्या में लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। आर्थिक सर्वे के रिपोर्ट के अनुसार 2023-24 में उत्तराखंड की जीडीपी साढ़े तीन लाख करोड़ रहने का अनुमान है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में औद्योगिक इकाइयों की संख्या 83 हजार से अधिक हो चुकी है राज्य गठन के समय यह आंकड़ा 14 हजार के करीब था। एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य का गठन होने के समय से अब तक औद्योगिक इकाइयों की संख्या में पांच गुना का इजाफा हुआ है वही कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने एनडी तिवारी के कार्यकाल को सराहते हुए कहा कि एनडी तिवारी के कार्यकाल में बिना इन्वेस्टर समिति किए हुए लगभग 200 की संख्या में इंडस्ट्री को बैठाया गया था वहीं भाजपा ने इन्वेस्टर समिति के नाम पर सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों के ऊपर पैसा खर्च किया उन्होंने कहा कि यहां तक की जो इंडस्ट्री कांग्रेस के समय लगाई गई थी भाजपा उसे बंद करने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading