30 July 2026

रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ ,इनामी बदमाश गोली लगने से घायल

0

मुठभेड में 25  हजार रूपए के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने गंभीर घायल हो गया। वही मौका पाकर एक अन्य बदमाश फरार हो गया।

रूडकी के भगवानपुर में खेडी शिकोहाबाद के निकट पुलिस व बदमाशो की चैकिंग के दौरान देर रात मुठभेड हो गई। मुठभेड में 25 हजार रूपए के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने गंभीर घायल हो गया। वही मौका पाकर एक अन्य बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को रूडकी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। तथा फरार की जंगल में कांबिंग की।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। इस पर हरिद्वार व सहारनपुर में पांच मुकदमे दर्ज है। पथरी इलाके में डकैती मे भी वांछित चल रहा था। बदमाश शहजाद पुत्र शेरु निवासी भंगेड़ी कोतवाली रुड़की हरिद्वार बताया गया है।

https://youtu.be/YkrLOedUH2Q?si=C16VZzppJwSMygeB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading