5 August 2026

भ्रष्टाचारी अधिकारी, 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

0

कार्यरत कर्मचारी कैलाश पंत के अनुबंध बढ़ाने के एवज में सैनिक कल्याण अधिकारी ने घूस मांगी थी।

बागेश्वर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बागेश्वर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है, कि पूर्व से कार्यरत कर्मचारी कैलाश पंत के अनुबंध बढ़ाने के एवज में सैनिक कल्याण अधिकारी ने घूस मांगी थी। आरोप है कि कर्नल शुक्ला पीड़ित से 90 हजार की मांग कर रहे थे, लेकिन बाद में मामला 50 हजार में तय हुआ। सैनिक कल्याण अधिकारी के व्यवहार से परेशान कार्मिक ने मामले की शिकायत विजिलेंस टीम से की थी। जिस पर आज टीम द्वारा जाल बिछाया गया और कर्नल शुक्ला को रंगे हाथ दबोच लिया। सैनिक कल्याण कार्यलय में इतने अहम पद पर कार्यरत अधिकारी द्वारा रिश्वत लिये जाने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading