5 August 2026

ऑपरेशन सिन्दूर के नाम पर साइबर ठग बना रहे जनता को शिकार , जानिए क्या है मामला

0

अब इसी नाम का सहारा लेकर साइबर अपराधी लोगों को झांसे में ले रहे हैं

ऑपरेशन सिंदूर… नाम सुनते ही दिल देशभक्ति से भर उठता है… लेकिन अब इसी नाम का इस्तेमाल कुछ साइबर ठग कर रहे हैं…. लोगों की भावनाओं से खेलने और पैसे हड़पने के लिए… खुद को आर्मी वेल्फेयर से जुड़ा बताकर ये लोग, पहलगाम में शहीद हुए जवानों और आतंकवादी हमलों के पीड़ितों के परिवारों की मदद के नाम पर फर्जी अकाउंट में डोनेशन मांग रहे हैं… क्या है मामला देखिये ये स्पेशल रिपोर्ट

ऑपरेशन सिंदूर… जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ चलाया गया एक बड़ा सैन्य अभियान… लेकिन अब इसी नाम का सहारा लेकर साइबर अपराधी लोगों को झांसे में ले रहे हैं…. ठग सोशल मीडिया पर खुद को सेना से जुड़ा बता रहे हैं… दावा कर रहे हैं कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और आम नागरिकों के परिवारों के लिए फंड जुटा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा QR कोड और अकाउंट नंबर भी शेयर किए जा रहे हैं….जबकि भारतीय सेना की ओर से इस तरह का किसी भी प्रकार से कोई भी ऑपरेशन के लिए डोनेशन की मांग सोशल मीडिया या व्यक्तिगत खातों के माध्यम से नहीं की जाती

तो अगर आपके पास भी ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर कोई मैसेज या डोनेशन लिंक आया है, तो सतर्क रहें…. पहले जांचें, फिर ही भरोसा करें… देशभक्ति के नाम पर ठगी से इस खेल में साइबर ठगों की जाल से बचें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading