8 August 2026

आर्मी व ग्रामीणों के बीच रास्ते को लेकर विवाद

0

आज आर्मी के साथ बैठकर इस मामले में समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

रूड़की के भंगेड़ी खंजरपुर गाँव मे  आर्मी और ग्रामीणो के बीच रास्तों को लेकर काफी समय से विवाद चल आ रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण धरना- प्रदर्शन भी कर रहे हैं। खंजरपुर से होकर  गुजरने वाले भंगेड़ी के रास्ते को लेकर विवाद गरमाया हुआ है।  ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आर्मी के अधिकारी आने जाने वाले रास्ते को बंद कर देना चाहते है।
– रूडकी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने भंगेडी खंजरपुर व आर्मी के बीच रास्ते को लेकर चल रहे विवाद बारे में बताया कि रिकॉर्ड्स के मुताबिक यह रास्ता आर्मी आबादी में है। दोनों को बैठकर इसमें वार्ता करनी चाहिए। आज आर्मी के साथ बैठकर इस मामले में समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading