28 July 2026

ग्रहण के चलते: चार धामों में शाम बंद होंगे कपाट”

0

शनिवार को चंद्रग्रहण के चलते चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे

शनिवार को चंद्रग्रहण के चलते चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे. चारों धामों के कपाट 29 अक्टूबर रविवार को सुबह खोले जाएंगे,इस दौरान धामों में किसी तरह की पूजा अर्चना नहीं होगी,साथ ही भक्तों को भी दर्शन नहीं हो पाएंगे. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर भी बंद रहेंगे.बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल नें बताया कि ग्रहण 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा. इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद किया जाएगा. 29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी पूजाएं संपन्न होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading