29 July 2026

यूसीसी विधेयक पारित होने पर भाजपा का अभिनंदन समारोह

0

इस कानून के लागू होने के बाद दुराचार, अनाचार, विषमता, असमानता सब कुछ दूर हो जाएगी। महिलाओ के लिए यह बिल सबसे महत्वपूर्ण साबित होगा

विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित होने के बाद भाजपा मुख्यालय देहरादून में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया साथ ही उनका आभार भी व्यक्त किया सीएम पुष्कर धामी ने समारोह मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता से किया सबसे महत्वपूर्ण वादा पूरा कर दिया है।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह कानून पूरे भारत में लागू होगा। धीरे-धीरे सभी राज्य इसको अपनाएंगे और पूरे देश को समान नागरिक संहिता कानून से आच्छादित किया जाएगा। इस कानून के लागू होने के बाद दुराचार, अनाचार, विषमता, असमानता सब कुछ दूर हो जाएगी। महिलाओ के लिए यह बिल सबसे महत्वपूर्ण साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading