5 August 2026

फायरिंग करना पड़ा दो युवकों को महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

फायरिंग करना पड़ा दो युवकों को महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 21 अगस्त 2023 को वादी आकाश गौड़ पुत्र स्व0 देवराज गौड़ द्वारा थाना राजपुर में तहरीर प्रस्तुत की गई कि 20-21 अगस्त की रात्रि गौरव चौहान व कुंवरपाल के द्वारा उसे धमकाया गया तथा हवा में फायर किया गया। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में तत्काल अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 241/2023 धारा 506 भारतीय दंड संहिता व 25 /30 आयुध अधिनियम बनाम गौरव चौहान आदि पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी मसूरी महोदय के पर्यवेक्षण में थाना राजपुर पुलिस द्वारा घटना में सलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, व उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद किए गए।

 

नाम पता अभियुक्तगण

 

1. गौरव चौहान पुत्र अनिल कुमार निवासी शिप्रा विहार राजपुर

2. कुंवरपाल सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी ईस्ट पटेलनगर देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading