15 August 2026

खोदो पहाड़ और निकलेगी चुहिया , CBI जांच पर हरक सिंह ने दिया बयान

0

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने उनके खिलाफ हो रही सीबीआई की जाँच

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने उनके खिलाफ हो रही सीबीआई की जाँच पर बड़ा बयान दिया है हरक सिंह रावत ने साफ कहा कि ये सब राजनीति से प्रेरित है उनके अनुसार जैनी प्रकरण हुआ और सीबीआई जाँच हुई लेकिन उसमे खोदा पहाड़ और चुहिया भी नहीं निकली उनके अनुसार पाखरो रेज वाले मामले मे भी ऐसा ही होगा उनके अनुसार अगर इस मामले मे हरक सिंह दोषी है तो फिर तत्कालीन सीएम भी दोषी है तत्कालीन मुख्य सचिव और केंद्रीय वन मंत्री भी दोषी है उनके अनुसार पाखरो मे क्या निर्माण हुए क्या नहीं इससे मंत्री का क्या लेना देना ये हरक सिंह को थोड़े पता चलेगा की किस मामले मे क्या टेंडर हुए क्या नहीं किस मामले मे अधिकारी ने बिना टेंडर काम करवा दिया उनके अनुसार उस समय के PCCF भरतरी मुझे बताते तब के प्रमुख सचिव वन रहे आनंद वर्धन मुझे बताते की इस अधिकारी ने बिना टेंडर काम करवा दिए उनके अनुसार मुझे तो अधिकारी योजना को लेकर बोलते तो मै सीएम से लेकर अधिकारियो तक से उसे स्वीकृत करवाता था, उन्होंने सीधे कहा की इस मामले मे इन अधिकारियो की जिम्मेदारी है जिनकी नाक के नीचे उनका अधीनस्थ कर्मचारी गलत काम कर रहा है तो इतनी मोटी तनख्वाह पाने वाले ये अधिकारी क्या कर रहे थे इनकी जिम्मेदारी क्यों नहीं बनती है उनके अनुसार मंत्री रहते हुए मेरे पास कई विभाग थे जिन्हे मैंने देखना था अपनी विधानसभा भी देखनी थी इन अधिकारियो को क्या करना था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading