5 August 2026

पांच हजार रुपए के लिए घोंट दिया दोस्ती का गला, बेरहमी से किया मर्डर, आरोपी अरेस्ट

0

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बीते दिनों निर्माणाधीन मकान के पास एक युवक का शव मिला था, जिसकी गुत्थी रुद्रपुर पुलिस ने सुलझा दी है. ये मामला हत्या का निकला है. इस मामले में पुलिस एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जो मृतक का दोस्त ही निकला.

पुलिस के अनुसार आरोपी ने केवल पांच हजार रुपए के लिए अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में उसका शव निर्माणाधीन मकान के पास फेंक दिया गया था. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल रस्सी और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है. ऊधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की विस्तार से जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर इलाके में निर्माणाधीन मकान के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था. शव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए.

इसके बाद ट्रांजिट कैंप पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की. इसके अलावा तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की. जांच के दौरान मृतक की पहचान ट्रांजिट कैंप निवासी अनिल कुमार पुत्र मुशाराम चंद के रूप में हुई.

पुलिस के अनुसार सुनील कुमार बहाने से अनिल को शिवनगर इलाके में निर्माणाधीन मकान में ले गया, जहां फिर से उन्होंने शराब पी. आखिर में सुनील कुमार ने लकड़ी की फट्टी और ईट से अनिल पर हमला किया, जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया. आखिर में सुनिल ने रस्सी से गला दबाकर अनिल की हत्या कर दी.

पूछताछ और विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी सुनील को संदेह था कि अनिल ने उसे पांच हजार रुपए चोरी किए है. इसी वजह से आरोपी सुनील ने अनिल की हत्या की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading