कैबिनेट मंत्री की आवास पर दीप जलाकर और बच्चों के साथ मनाई शासकीय दिवाली
कहा कि इस दिन के लिए हम सब ने ना जाने कितने वर्षों का इंतजार किया और कितनो ने शहादत दी
![](https://i0.wp.com/uttrakhanddiscovery.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_2024-01-23-11-55-56-34_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg?fit=640%2C619&ssl=1)
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने शासकीय आवास पर बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों के साथ दिए जलाए और पूजा अर्चना की।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से यह आह्वाहन किया था कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी लोग अपने -अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दिए जलाएं और दीपावली मनाए।ऐसे में उन्होंने भी अपने आवास पर दीप प्रज्वलित किया है।साथ ही इस दौरान उन्होंने बच्चो के साथ नृत्य भी किया ।कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है और हम सब देशवासियों के लिए सौभाग्य का दिन भी है कि प्रभु राम अपने महल में पधारे हैं।कहा कि इस दिन के लिए हम सब ने ना जाने कितने वर्षों का इंतजार किया और कितनो ने शहादत दी।