29 July 2026

हंगामा के बाद पोस्टमार्टम को भेजे शव

0

तडके भट्टे पर 8 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक से भटटे की दीवार गिर गई।

रूडकी के मंगलौर ब्लाक के गांव लहबोली गांव में ईट भट्टे पर तडके बडा हादसा हुआ है। तडके भट्टे पर 8 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक से भटटे की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबने से मजदूर युवक उसके नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए और जेसीबी की मदद से घायल मजदूरों को बाहर निकल गया। जिसमें चार की मौके पर मौत हो गई तथा दो ने अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। दो मृतक मुजफ्फरनगर के है। परिजनो ने भट्ठा मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। डीएम हरिद्वार धीराज गबरियाल व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने मौके पर पहुंचकर भीड को समझा बुझाकर शांत किया। घंटो समझाने के बाद शवो को पीएम के लिए भेज दिया गया। वही दो घायलो का रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार चल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading