30 July 2026

फ्लैट्स के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला राजपाल वालिया नैनीताल से गिरफ्तार

0

पुष्पांजलि बिल्डर्स के नाम पर 9 अकाउंट फ्रीज भी किए गए हैं जिनमे 2016 से लगभग 205 करोड़ के लेनदेन के साक्ष्य भी एसटीएफ के पास हैं ।


पुष्पांजलि फ्लैट्स के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले राजपाल वालिया को एसटीएफ देहरादून ने नैनीताल से गिरफ्तार किया है बता दें राजपाल वालिया पर 25000 रुपए का इनाम भी था , इसी मामले में संलिप्त दीपक मित्तल और उसकी पत्नी रखी मित्तल अभी भी फरार चल रही है हालांकि दीपक मित्तल के पिता को हाल फिलहाल में हरिद्वार से गिरफ्तार किया जा चुका है ।

पुष्पांजलि बिल्डर्स के नाम पर 9 अकाउंट फ्रीज भी किए गए हैं जिनमे 2016 से लगभग 205 करोड़ के लेनदेन के साक्ष्य भी एसटीएफ के पास हैं ।

इस मामले में एसटीएफ लगातार कार्यवाही कर रही है लेकिन सवाल अब भी यही है कि आखिर 50-50 हजार के इनामी आरोपी दीपक मित्तल और राखी मित्तल को ढूंढने में आखिर कब तक एसटीएफ सफल साबित होती है ।

https://youtu.be/oqIfep8ZTAM?si=JFl5M5T2CNuhJECK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading