25 July 2026

देहरादून : गाड़ी में एडवोकेट का स्टीकर लगाकर हों रही शराब की तस्करी

0

हरियाणा से शराब लाकर उसे उत्तराखंड के लोगों लगे पव्वो में भरकर बेचने वाले एक व्यक्ति को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है

राजधानी देहरादून में नकली शराब पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने हरियाणा से शराब लाकर उसे उत्तराखंड के लोगों लगे पव्वो में भरकर बेचने वाले एक व्यक्ति को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है_ आबकारी विभाग की टीम ने इस व्यक्ति के पास से करीब डेढ़ लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब खाली पव्वे और उत्तराखंड शराब के जाली मोनोग्राम बरामद किए हैं बताया जा रहा है कि व्यक्ति सहारनपुर का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से एक व्यक्ति के साथ मिलकर हरियाणा से शराब लाकर देहरादून में दूसरी बोतल में भरने के बाद उत्तराखंड के लोगों लगाकर बेचने का काम करता था और आज भी देहरादून में शराब लाकर बेचने की फिराक में था लेकिन आबकारी विभाग की टीम ने इस व्यक्ति को रायपुर क्षेत्र से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ये व्यक्ति जिस कार में शराब ला रहा था उस पर एडवोकेट का एक स्टीकर भी लगा हुआ है जबकि यह गाड़ी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर आरटीओ पंजीकृत है_ आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग सख्ती से लगातार नियमित कार्रवाई कर रहा है और आज भी एक गोपनीय सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब का काम करने वाले सहारनपुर निवासी विकास नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है जिसके पास से उत्तराखंड की शराब पर लगने वाले लोगों के साथ खाली पव्वे भी बरामद किए गए हैं जिनमें यह व्यक्ति हरियाणा से शराब लाकर भरकर बेचा करता था__

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading