5 August 2026

देहरादून में आईएमए परेड के लिए रूट डायवर्जन का प्लान जारी

0

आईएमए पासिंग आउट परेड के मद्देनजर पांच दिन डायवर्ट रहेंगे रूट

आईएमए पासिंग आउट परेड के मद्देनजर पांच दिन डायवर्ट रहेंगे रूट
आईएमए की पासिंग आउट परेड के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान किया जारी यह डायवर्जन परेड से पहले रिहर्सल के दिनों में भी जारी रहेगा मुख्य परेड और रिहर्सल के समय आईएमए की ओर मार्ग जीरो जोन रहेगा इस तरफ कोई भी वाहन नहीं आ पाएगा विभिन्न स्थानों पर पुलिस की तैनाती होगी सुनिश्चित एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने लोगों से इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की
*इन तिथियों में रहेगा डायवर्जन*
– 1 दिसंबर : शाम चार बजे से रात आठ बजे तक।
– 2 दिसंबर : सुबह छह बजे से साढ़े 11 बजे तक।
– 5 दिसंबर : सुबह छह बजे से साढ़े 11 बजे तक।
– 7 दिसंबर : सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक।
– 8 दिसंबर : दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक।
– 9 दिसंबर : सुबह पांच बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक।
*ये रहेगा डायवर्जन*
– परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा और आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
– बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मीठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जाएगा।
– प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक / मीठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मंडी से शहर की ओर भेजा किया जाएगा।
– सेलाकुई / भाऊवाला से आने वाले सभी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर भेजा जाएगा।
– देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading