27 July 2026

हलद्वानी में पानी की किल्लत ,बाल्टी लेकर प्रदर्शन करने पर मजबूर लोग

0

परेशान लोगों ने बाल्टी और खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की,

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में ट्यूबवेल खराब होने की वजह से हजारों लोग पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने बाल्टी और खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की, प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पानी का ट्यूबवेल खराब होने की वजह से सैकड़ो परिवार पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं लेकिन जल संस्थान पानी की आपूर्ति करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। लिहाजा मजबूर होकर लोगों को खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading