30 July 2026

खानपुर विधायक मंत्री सतपाल के घर में भरना चाहते हैं पानी

0

उमेश कुमार का कहना है कि वह मंत्री जी के घर पर पानी भरकर देखना चाहते हैं कि 2500 रुपए पाकर क्या मंत्री संतुष्ट होते हैं या नही


सत्र के पहले दिन ही सदन शुरू होने से पूर्व खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को घेरने का काम किया , बरसात में नदियों के उफान ने आने के बाद कई लोगों के घर में पानी घुस गया था जिसपर सतपाल महाराज ने 2500 रुपए प्रत्येक घर को देने की बात कही थी , कैबिनेट मंत्री के इस बयान पर उमेश कुमार ने तीखा हमला बोला है , उमेश कुमार का कहना है कि वह मंत्री जी के घर पर पानी भरकर देखना चाहते हैं कि 2500 रुपए पाकर क्या मंत्री संतुष्ट होते हैं या नही , साथ ही सतपाल महाराज पर हमला करते हुए उमेश कुमार ने कहा कि वह सिर्फ प्रवचन देना जानते हैं मंत्री पद संभालना उन्हे नही आता ,इसलिए अपने मंत्री पद से उन्हे इस्तीफा दे देना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading