31 October 2026

उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर वन आरक्षी के 189 पदों पर भर्ती की तैयारी, जानिए स्थिति

0

देहरादून: उत्तराखंड में वन आरक्षी के 189 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी है. मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए मौजूदा रिक्त पदों की जानकारी दी है. विभाग ने वर्गवार रिक्तियों का विवरण देते हुए भर्ती का अधियाचन भेजने की प्रक्रिया शुरू की है. अग्निवीरों के आरक्षण के बाद 171 पद भर्ती के लिए प्रस्तावित हैं.

वन आरक्षी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजने की प्रक्रिया बढ़ी: मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास पीके पात्रो की तरफ से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव को पत्र भेजा गया है. इसमें वन आरक्षी के रिक्त पदों का विवरण देते हुए भर्ती के लिए अधियाचन भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है.

वन विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि वन आरक्षी संवर्ग में कुल 3,285 पद स्वीकृत हैं. इनमें वर्तमान स्थिति के अनुसार 2,885 पद स्वीकृत दर्शाए गए हैं. इन पदों के सापेक्ष 2,662 कार्मिक कार्यरत हैं. जबकि, 223 पद रिक्त बताए गए हैं. विभाग ने भर्ती के लिए इनमें से 189 पदों का अधियाचन प्रस्तावित किया है.

वर्गवार विवरण में अनुसूचित जाति के 549 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 613 कार्मिक कार्यरत दर्शाए गए हैं. अनुसूचित जनजाति में 126 पदों के सापेक्ष 142 और अन्य पिछड़ा वर्ग में 404 पदों के सापेक्ष 429 कार्मिक कार्यरत हैं. इसके चलते इन तीनों श्रेणियों में फिलहाल भर्ती के लिए रिक्त पद प्रस्तावित नहीं किए गए हैं.

वहीं, अनारक्षित श्रेणी में 1,806 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 1,393 कार्मिक कार्यरत हैं. विभागीय रिकॉर्ड्स में इस श्रेणी में 328 पद रिक्त बताए गए हैं. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी रिक्त पदों का प्रावधान किया गया है. वन विभाग ने भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीरों के लिए निर्धारित 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान भी शामिल किया है.

विभागीय पत्र के मुताबिक, 189 प्रस्तावित रिक्त पदों में से अग्निवीरों के लिए आरक्षण के तहत पद सुरक्षित रखने के बाद 171 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव है. इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 17 और अनारक्षित श्रेणी के 154 पद शामिल हैं. भर्ती प्रक्रिया संबंधित सेवा नियमावलियों और आरक्षण संबंधी प्रावधानों के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी. इसमें उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 संशोधित नियमावली और दूसरे सेवा नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है.

अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्तर पर भर्ती से जुड़ी आगे की प्रक्रिया प्रस्तावित रिक्तियों, आरक्षण रोस्टर और निर्धारित नियमों के अनुरूप आगे बढ़ाई जानी है। इससे वन विभाग में रिक्त पदों को भरने की दिशा में प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो सकता है. इस पर सीसीएफ एचआरडी पीके पात्रो कहते हैं कि,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading