29 July 2026

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ने धन सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप

0

1 साल से भी अधिक समय से एकता विहार में धरना दे रहे थे लेकिन तमाम आश्वासन के बाद भी सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है।


कोविद-19 के बर्खास्त कर्मचारियों के पक्ष में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल खड़े हो गए हैं गणेश गोदियाल ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्टी के कुछ लोगों ने धन सिंह रावत पर यह आरोप लगाया था कि धन सिंह रावत ने पैसे लेकर नौकरियां बेची है तो जो पैसे लेकर नौकरी बेचने वाले लोग हैं वे इन कर्मचारियों के दर्द कैसे समझेंगे। आगे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे इन कर्मचारियों के दर्द को भली भांति समझते हैं विपदा की घड़ी में इन्होंने देश के की सेवा की है इसलिए सरकार को जल्द से जल्द इनको नियुक्त कर देना चाइये। आपको बता दें कि कोविद-19 के बर्खास्त कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा कूच किया हालांकि बैरिकेटिंग पर पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने जुलूस को रोक दिया इसके बाद कार्यकर्ता और बर्खास्त कर्मी वहीं धरने पर बैठ गए ये बर्खास्त कर्मचारी 250 दिनों से एकता विहार धरना स्थल पर धरना दे रहे हैं। वही उत्तराखंड कोविद-19 कर्मचारी अध्यक्ष संतोष राणा ने कहा कि वे लोग 1 साल से भी अधिक समय से एकता विहार में धरना दे रहे थे लेकिन तमाम आश्वासन के बाद भी सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading