उत्तराखंड शिक्षा विभाग में प्रमोशन के साथ दी गई नई जिम्मेदारी, जानिए किस अधिकारी को कहां भेजा गया
![]()
देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों को नए मुख्य शिक्षा अधिकारी मिल गए हैं. शिक्षा विभाग ने 18 उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक पद पर देते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इसके तहत देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, चमोली और हरिद्वार में नए सीईओ तैनात किए गए हैं. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद सचिव शिक्षा ने आदेश जारी किए.
उत्तराखंड के आठ जिलों में नए मुख्य शिक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं. विद्यालयी शिक्षा विभाग में हुए पदोन्नति के आदेश के बाद देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, चमोली और हरिद्वार को नए सीईओ मिल गए हैं. लंबे समय से विभागीय स्तर पर पदोन्नति की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
सचिव शिक्षा ज्योति यादव की ओर से जारी आदेश के अनुसार जगदीश प्रसाद काला को देहरादून का मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया गया है.
इन जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती के साथ अब जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कामकाज को नई जिम्मेदारी मिलेगी. खासतौर पर स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, छात्र संख्या के अनुरूप संसाधनों का प्रबंधन, विद्यालयों की निगरानी और शैक्षिक गुणवत्ता से जुड़े मामलों में सीईओ की भूमिका अहम होगी.
कुल 18 अधिकारियों की पदोन्नति और नई तैनाती के बाद शिक्षा विभाग में जिला और निदेशालय स्तर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियों को दिया गया है. इस पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों और कर्मचारियों को न केवल समय पर पदोन्नति देने का प्रयास कर रहा है, बल्कि नई भर्ती के लिए भी लगातार कोशिश की जा रही है ताकि शिक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए.
